Credit Card Tips: आज के समय में क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल आपकी फाइनेंशियल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हो गया है। हालांकि, अगर आप इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो इसका सीधा असर आपके क्रेडिट स्कोर पर भी पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आपको क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर बना रहे।
Credit Card Tips
लिमिट का 10-15% ही इस्तेमाल करें
क्रेडिट कार्ड की लिमिट का केवल 10-15% हिस्सा खर्च करना सबसे बेहतर होता है। अगर आप हर महीने 30% या उससे ज्यादा खर्च करते हैं, तो यह आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर डाल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आपकी क्रेडिट लिमिट 1 लाख रुपये है, तो कोशिश करें कि आप हर महीने करीब 10,000 से 15,000 के बीच ही खर्च करना चाहिए। इससे आपके क्रेडिट स्कोर ठीक रहेगा।
क्रेडिट लिमिट का ध्यान क्यों जरूरी है?
क्रेडिट कार्ड से खर्च करना जितना आसान लगता है, उतना ही जोखिम भरा हो सकता है। अक्सर लोग शॉपिंग, यूटिलिटी बिल्स, रेंट, और एजुकेशन फीस जैसी चीजों का पेमेंट करने के लिए क्रेडिट कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार लोग बड़ी रकम खर्च कर लेते हैं और बाद में बिल चुकाने के लिए पर्सनल लोन लेना पड़ता है। इससे उनका क्रेडिट स्कोर खराब हो जाता है।
इस समस्या से कैसे बचें?
- लिमिट में खर्च करें: हर महीने अपनी क्रेडिट लिमिट का 10-15% ही इस्तेमाल करें।
- क्रेडिट स्कोर पर नजर रखें: समय-समय पर अपना क्रेडिट स्कोर चेक करते रहें।
- पुराने क्रेडिट कार्ड बंद न करें: लंबे समय तक एक्टिव क्रेडिट कार्ड रखने से क्रेडिट स्कोर बेहतर रहता है।
- समझदारी से खर्च करें: क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल केवल जरूरत पड़ने पर ही करें।
- इन नियमों का पालन करके आप न सिर्फ अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि फाइनेंशियल तनाव से भी बच सकते हैं। क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हमेशा समझदारी से करें।
