मेट्रो ट्रेन में छूट गया है 'मोबाइल' या 'बैग', जानें वापस पाने का सबसे आसान तरीका

दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों के लिए एक खास तरह का विभाग चलाती है जिससे आप खोए हुए सामान को वापस पा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो का ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ विभाग खोए हुए सामान को सुरक्षित रखता है।

Delhi Metro Lost and Found Guide: दिल्ली मेट्रो आज लाखों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ट्रैफिक और गाड़ी के झंझट से बचने के लिए अधिकांश लोग मेट्रो से ही सफर करना पसंद करते हैं। अगर आप भी मेट्रो से सफर करते हैं तो आपके लिए आज का आर्टिकल बेहद काम का होने वाला है। मेट्रो में सफर के दौरान कई बार ऐसा होता है कि भीड़ और जल्दबाजी में यात्री अपना बैग, मोबाइल, लैपटॉप या वॉलेट मेट्रो ट्रेन या स्टेशन पर भूल जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए।

Delhi Metro (1)

आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके खोया हुआ सामान वापस पा सकते हैं।(फोटो क्रेडिट-iStock)

सबसे पहले आपको बता दें कि अगर आप किसी वजह से मेट्रो में अपना कोई जरूरी सामान भूल जाते हैं तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों के लिए एक खास तरह का विभाग चलाती है जिससे आप खोए हुए सामान को वापस पा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो का ‘लॉस्ट एंड फाउंड’ विभाग खोए हुए सामान को सुरक्षित रखता है और यहां से सामान वापस पाने की प्रक्रिया भी आसान है। आप सही समय पर शिकायत करके अपना खोया हुआ सामान वापस पा सकते हैं।

End of Feed