अपने बच्चे को पॉर्न देखने से बचाने के लिए अपनाएं ये पैंतरे, मिलेगी पल-पल की खबर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jul 7, 2023, 05:38 PM IST

बच्चों के बीच उम्र से पहले ही अडल्ट कंटेट देखने का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है और इसमें 13 से 17 साल के नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कैसे आप अपने बच्चे को पॉर्न देखने से बचा सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • पॉर्न देखने से अपने बच्चे को कैसे रोकें
  • चंद उपाय और हो जाएगा काम पक्का
  • आपको मिलती रहेगी पल-पल की खबर

How To Protect Your Child From Watching Porn: आज की पीढ़ी पूरी तरह टेक सैवी है और ग्राउंड से ज्यादा इस जनरेशन के बच्चे मोबाइल पर अपना समय बिताते हैं। ये बच्चों के लिए नुकसानदायक है और ग्राउंड पर ना खेलने की वजह से उनका शारीरिक विकास भी प्रभावित हो रहा है। पहले से ये समस्या परिजनों के सामने है और लंबे समय से नाबालिग बच्चों में पॉर्न देखने का चलन भी काफी बढ़ गया है। भारत सरकार ने भले ही पॉर्न साइट्स पर बैन लगाया हुआ है, लेकिन ये बच्चे चुटकियों में इसका तोड़ निकाल लेते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं उन पैंतरों के बारे में जिससे आप अपने बच्चों को पॉर्न देखने से रोक सकते हैं।

How To Protect Your Child From Watching Porn (Representational Image From Twitter)

सरकार ने भले ही पॉर्न साइट्स पर बैन लगाया हुआ है, लेकिन ये बच्चे चुटकियों में इसका तोड़ निकाल लेते हैं

क्या करना होगा?

सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग में जाना होगा, सेटिंग में पहुंचकर आपको प्राइवेट डीएनएस सर्च करना होगा। टैप करने पर आपको प्राइवेट डीएनएस शो करेगा, उस पर फिर टैप करें, इसके बाद ऑटोमैटिक प्राइवेट डीएनएस पर क्लिक करना होगा। यहां आपको प्राइवेट डीएनएस क्रिएट करना होगा जिसके लिए लिखना होगा फैमिली.एडगार्ड-डीएनएस.कॉम और इसे सेव करना होगा। इसे सेव कर देने के बाद आपके बच्चे या आपके फोन में किसी भी तरह का एडल्ट कंटेंट यानी पॉर्न या सॉफ्ट पॉर्न नहीं चलेगा।

End of Feed