Post Office Schemes: पोस्ट ऑफिस भारत के सबसे प्राचीन संस्थानों में से एक हैं। डाक और टेलीग्राम पहुंचाने वाले पोस्ट ऑफिस लोगों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी काम करते हैं। पोस्ट ऑफिस बहुत सी स्माल सेविंग योजनाएं प्रदान करते हैं जिनमें इन्वेस्ट करके आप पैसों की बेहतर बचत कर सकते हैं। दुनिया काफी तेजी से डिजिटल हो रही है और बैंकिंग एवं वित्तीय सेक्टर पर भी इसका असर देखने को मिलता है। पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाना भी पहले से कहीं ज्यादा आसान हो चुका है। पोस्ट ऑफिस में इन्वेस्टमेंट करने के लिए अगर आप खाता खुलवाना चाहते हैं तो अब आपको भीषण गर्मी में लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। अब आप तसल्ली से घर बैठे भी पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवा सकते हैं। आइये जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा।
पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए धूप में जलना जरूरी नहीं, घर बैठे ऐसे होगा काम
ऐसे घर बैठे खुल जाएगा पोस्ट ऑफिस में अकाउंट
अगर आप चाहें तो आप अपने फोन या लैपटॉप पर घर बैठे ही पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवा सकते हैं। आइये जानते हैं आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। यहां हम आपको ऑनलाइन पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट खुलवाने के लिए कुछ आसान स्टेप्स बता रहे हैं:
स्टेप 1: पोस्ट ऑफिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और यहां सेविंग्स अकाउंट का ऑप्शन ढूंढें।
स्टेप 2: यहां जाकर अप्लाई नाओ का विकल्प खोजें और उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें। अपना मोबाइल नंबर, नाम, एड्रेस, जन्मतिथि दर्ज करें और इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 4: इसके बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक द्वारा मांगे गए अन्य डाक्यूमेंट्स दर्ज करें।
स्टेप 5: इसके बाद पोस्ट ऑफिस आपके डाक्यूमेंट्स को वेरीफाई करेगा और उसके बाद आपके एड्रेस पर 6 से 7 दिनों में वेलकम किट आ जाएगी।
स्टेप 6: वेलकम किट मिलने के बाद आप अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवा सकते हैं और पोस्ट ऑफिस का डेबिट कार्ड मंगा सकते हैं।
कौन खुलवा सकता है अकाउंट?
18 वर्ष की उम्र से बड़ा कोई भी भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवा सकता है। अगर 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे का सेविंग्स अकाउंट खुलवाना हो तो यह ध्यान रखना होगा कि बच्चे की उम्र कम से कम 10 वर्ष होनी चाहिए। बच्चे का सेविंग्स अकाउंट उसका अभिभावक भी खुलवा सकता है।
