How to Know Your UAN: कैसे पता करें अपना UAN, जानें- एक्टिवेट करने का आसान तरीका

How to Know Your UAN: UAN ईपीएफ ग्राहकों के लिए एक सामान्य पहचान आईडी की तरह काम करता है। आप कितनी भी नौकरी बदल लें, आपका UAN नंबर एक ही बना रहता है। AN नंबर एक्टिवेट कर आप PF से जुड़ी सभी सर्विस का इस्तेमाल ऑनलाइन कर सकते हैं।

How to Know Your UAN: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्यों के लिए यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) बेहद जरूरी है। इसके बिना आप कोई भी काम ऑनलाइन नहीं कर सकते हैं। UAN के जरिए आप आसानी से घर बैठे अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक करक सकते हैं और अन्य काम भी निपटा सकते हैं। UAN ईपीएफ ग्राहकों के लिए एक सामान्य पहचान आईडी की तरह काम करता है। आप कितनी भी नौकरी बदल लें, आपका UAN नंबर एक ही बना रहता है। लेकिन अगर आपको अपना UAN नंबर नहीं पता है, तो आप पता कर सकते हैं।

epfo, Uan, Activate UAN,

ऐसे पता करें अपना UAN

  • अपना UAN जानने के लिए सबसे पहले, यूआरएल के साथ मेंबर इंटरफेस वाली ईपीएफ वेबसाइट पर जाएं।
  • यहां आपको 'महत्वपूर्ण लिंक' पर जाना होगा और 'अपना यूएएन जानें' विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • सिस्टम अब आपका 'मोबाइल नंबर' और 'कैप्चा' मांगेगा।
  • फिर सिस्टम आपसे आपका नाम, जन्मतिथि, आधार/पैन/सदस्य आईडी और कैप्चा भरने को कहेगा।
  • इसके बाद आपको अपना यूएएन दिखाने के लिए 'मेरा यूएएन दिखाएं' पर क्लिक करना होगा।
UAN नंबर एक्टिवेट कर आप PF से जुड़ी सभी सर्विस का इस्तेमाल ऑनलाइन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप ऑनलाइन कैसे अपना UAN नंबर एक्टिवेट कर सकते हैं।

End of Feed