सर्दी का मौसम आते ही देश में अंडों की खपत बढ़ने लगती है। मांसाहारी तो मांसाहारी कुछ शाकाहारी परिवार भी जो अंडे को नॉनवेज नहीं मानते हैं, इस मौसम में खूब अंडे खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, बाजारों में इस समय नकली अंडे भी बिकते हैं, प्लास्टिक के।
बाजारों में बिक रहे प्लास्टिक के अंडे
सेहत के लिए नुकसानदेह
प्लास्टिक के ये अंडे खाने से सेहत तो बिलकुल नहीं बनती बल्कि और खराब हो जाती है। हाल ये हो जाता है कि लगातार सेवन से लोग बीमार भी पड़ जाते हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल तक जाना पड़ जाता है।
कहां से आते हैं ये अंडे
ये अंडे प्लास्टिक से, चीन की फैक्ट्रियों में तैयार किए जाते हैं। देखने में ये बिलकुल असली अंडे की तरह होते हैं। चीन इन अंडों को सही अडों के साथ मिक्स करके एक्सपोर्ट कर देता है। जिससे बिना पकड़ाए ये अंडे भारत की बाजारों में पहुंच जाते हैं। कुछ लालची व्यापारी ज्यादा मुनाफे के चक्कर में जानबुझकर भी ये अंडे भारत ले आते हैं।
क्या है पहचान
प्लास्टिक के अंडों की पहचान करना आसान काम नहीं है। अगर इसे अन्य अंडों के साथ मिक्स करके रख दिया जाए तो शायद ही इसे पकड़ा जा सकता है। इसे पहचाने के लिए अंडों को गौर से देखना आवश्यक है। असली अंडा, जहां चिकना होता है, वहीं नकली अंडा खुरदरा होता है। साथ ही अंडे के अंदर का पीला भाग भी ज्यादा गहरे रंग का होता है। नकली अंडे का सफेद वाला हिस्सा, उबालने के बाद हार्ड रहता है, जबकि असली वाला मुलायम।
