Aadhaar Verification: हर 12 अंकों वाला आधार नहीं होता है असली, ऐसे करें नकली की पहचान

Aadhaar Verification: हम आधार को अलग-अलग जगहों पर अपनी पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज के समय में फर्जी आधार भी बनाए जा रहे हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर 12 अंकों वाला आधार सही आधार नहीं होता है।

Aadhaar Verification: आधार मौजूदा समय में हमारी पहचान का एक अहम डॉक्यूमेंट है। इसके बिना किसी भी नागरिक के लिए सरकारी स्कीम्स का लाभ लेना मुश्किल है। हम आधार को अलग-अलग जगहों पर अपनी पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज के समय में फर्जी आधार भी बनाए जा रहे हैं। इसलिए अगर आपने किसी को अपने मकान या दुकान किराये पर दिया है और उसने पहचान पत्र के रूप में आपको आधार दिया है, तो उसकी जांच जरूर करें। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हर 12 अंकों वाला आधार सही आधार नहीं होता है।

Aadhaar Card

आधार वेरिफिकेशन

आधार नकली है या असली, इसकी पहचान के लिए आपको आधार को वेरिफाई करना चाहिए। जब आधार का वेरिफिकेशन करेंगे, तो सही गलत का पता चल जाएगा। UIDAI की वेबसाइट पर फर्जी आधार का डेटा उपलब्ध नहीं होता है। इसलिए फर्जी आधार को आप तुरंत पकड़ लेंगे।

End of Feed