दिवाली की मिठाई खरीदते समय मिलावट की कैसे करें पहचान? इन 6 चीजों पर जरूर दें ध्यान

फेस्टिव सीजन खासकर दिवाली के मौके पर अक्सर लोग बाजार से मिठाई खरीदते हैं। हालांकि, बाहर से मिठाई लेते हैं तो मिलावट का भी डर रहता है। बाजार से मिठाई खरीद रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

फेस्टिव सीजन (Festive Season) पर लोग अक्सर मिठाई के लिए बाजारों का रुख करते हैं। खास कर दिवाली का त्योहार मिठाइयों के बिना अधूरा सा लगता है। इस दौरान लोग घर के लिए मिठाई खरीदने के साथ-साथ रिश्तेदारों और दोस्तों को भी मिठाई के डिब्बे गिफ्ट करते हैं और बाजार में मिठाई की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिठाई खरीदते समय केवल स्वाद और कीमत पर ध्यान देना काफी नहीं है। मिठाई की ताजगी, पैकिंग और उसकी क्वालिटी की भी जांच करनी चाहिए। अगर आप इस दिवाली बाजार से मिठाई खरीदने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है-

Adulterated Sweets

मिठाई में मिलावट की कैसे करें पहचान (Photo: iStock)

मिठाई की ताजगी

सबसे पहले मिठाई को ध्यान से देखें। मिठाई बहुत ज्यादा सूखी, चिपचिपी या बासी दिखाई दे रही हो तो उसे खरीदने से बचें। मिठाई का रंग भी सामान्य होना चाहिए। जरूरत से ज्यादा चमकीली या असामान्य रंग वाली मिठाई को लेकर सावधानी बरतें।

End of Feed