Ram Mandir aarti Pass: घर बैठे बुक कर सकते हैं राम मंदिर में आरती में शामिल होने के लिए पास, जानें क्या है प्रोसेस

Ayodhya Ram Mandir aarti Pass: भगवान राम लला की दिन में तीन बार आरती की जाती है, जिसके लिए भक्तों के लिए पास बनाए जाते हैं। तीनों आरती में केवल पासधारक ही शामिल हो सकते हैं। 10 साल से कम उम्र के बच्चों को अलग से आरती पास की जरूरत नहीं है।

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने वाले राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष 'आरती' पास की बुकिंग शुरू हो गई। पास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। केवल पास धारकों को ही भगवान रामलला की प्रतिदिन होने वाली तीन आरतियों में शामिल होने की अनुमति है। आरती का समय सुबह 6.30 बजे, दोपहर 12 बजे और शाम 7.30 बजे है।

Ram Mandir

(फोटो साभार - ट्विटर)

पास वाले ही हो सकते हैं शामिल

भगवान राम लला की दिन में तीन बार आरती की जाती है, जिसके लिए भक्तों के लिए पास बनाए जाते हैं। तीनों आरती में केवल पासधारक ही शामिल हो सकते हैं। अभी तक केवल 30 लोगों को पास के साथ प्रत्येक आरती में शामिल होने की अनुमति है। आप ऑनलाइन आसानी से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की आधिकारिक साइट srjbtkshetra.org से पास बुक कर सकते हैं।

End of Feed