ट्रेन कन्फर्म टिकट खो गया तो परेशान होने की जरूरत नहीं, ऐसे बनेगा डुप्लीकेट, कितना देना होगा किराया

Duplicate Train Ticket: ट्रेन का कन्फर्म टिकट खोने पर घबराएं नहीं। भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक डुप्लीकेट टिकट बनवाया जा सकता है। जानें चार्ट बनने से पहले और बाद में कितना शुल्क लगेगा।

ट्रेन से सफर करने के लिए आपने कन्फर्म टिकट बुक कराया है, लेकिन यात्रा से पहले टिकट कहीं खो गया तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे के मुताबिक, ऐसी स्थिति में यात्री डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ नियम हैं और टिकट बनने के समय के हिसाब से अलग-अलग शुल्क देना पड़ सकता है। कन्फर्म टिकट खोने पर कैसे मिलेगा डुप्लीकेट टिकट?

duplicate train ticket

अगर आपने रेलवे काउंटर से कन्फर्म टिकट लिया है और वह खो गया है, तो आप डुप्लीकेट टिकट बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको रेलवे के रिजर्वेशन ऑफिस या स्टेशन मास्टर से संपर्क करना होगा। टिकट खोने की जानकारी देने के बाद रेलवे के नियमों के मुताबिक डुप्लीकेट टिकट जारी किया जा सकता है।

End of Feed