Railway Ticket Hacks: चार्ट बनने के बाद भी खाली रह जाती हैं सीटें, जानिए कैसे कर सकते हैं बुक

Railway Ticket Hacks: अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं और आपको भी यही लगता है कि चार्ट बनने के बाद ट्रेन में सीट नहीं मिलती तो ऐसा नहीं है। चार्ट बनना अंतिम निर्णय नहीं होता। सही जानकारी, वैलिड टिकट और थोड़ी सतर्कता से आप अंतिम समय पर भी सीट प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए निराश होने के बजाय उपलब्ध विकल्पों की जानकारी रखना समझदारी होती है।

Railway Ticket Hacks: भारत में ट्रेन से रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा लोग सफर करते हैं। अधिकतर लोगों को लगता है कि एक बार ट्रेन का रिजर्वेशन चार्ट बन गया तो सीट मिलने की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती। लेकिन सच्चाई यह है कि Indian Railways के नियमों में ऐसे कई प्रावधान हैं, जिनके कारण चार्ट बनने के बाद भी सीट मिल सकती है। अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं तो रेलवे टिकट हैक की यह जानकारी भविष्य में आपके काम आ सकती है-

Railway Ticket Hacks

चार्ट बनने के बाद कैसे मिलेगी ट्रेन में सीट (Photo: iStock)

करंट बुकिंग का विकल्प

चार्ट तैयार होने के बाद यदि कुछ सीटें खाली रह जाती हैं। कई बार यात्री आखिरी समय पर टिकट रद्द कर देते हैं या यात्रा ही नहीं करते। ऐसे में यह सीटें “करंट बुकिंग” में डाल दी जाती हैं। यात्री स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर या ऑनलाइन उपलब्धता देखकर इन सीटों को बुक कर सकते हैं। कई बार ट्रेन खुलने से ठीक पहले भी सीट उपलब्ध हो जाती है।

End of Feed