RBI Rules: अब कटे-फटे नोटों की होगी तुरंत वापसी, RBI ने जारी की नई गाइडलाइंस

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 22, 2023, 11:41 AM IST

Multilated Notes Exchange Rules:अब आपको कटे फटे नोटों की वापसी के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पास के किसी भी बैंक या आरबीआई के कार्यालय में जाकर फटे नोटों की वापसी के लिए अपील कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए कुछ नियम व शर्तें निर्धारित की गई हैं, यहां देखें।

KEY HIGHLIGHTS
  • अब कटे फटे-नोटों की वापसी के लिए नहीं देना होगी कमीशन।
  • 10, 20 से लेकर 500, 2000 के कटे-फटे नोटों की तुरंत कर सकते हैं बदली।
  • 10 रुपये के नोट तक आपको पूरे पैसे दिए जाएंगे।

Multilated Notes Exchange Rules: अक्सर जल्दबाजी में जेब से पैसे निकालते हुए या फिर कोई धोखाधड़ी से कटे फटे नोट पकड़ा देता है। वहीं कई बार एटीएम से भी फटे नोट निकल जाते हैं। नोट 100, 50 रुपये का हो तो कोई बात नहीं, लेकिन यदि 500, 2000 रुपये का नोट हो तो माथे पर चिंता की लकीर आना (Damaged Notes Exchange) स्वाभाविक है। नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा 200, 500, और 2000 का नोट जारी किया गया था, लेकिन इनके कटने फटने के बाद वापसी की जिम्मेदारी नहीं ली (Rules On Torn Notes Exchange) गई थी। हालांकि अब आपको निराश होने की जरूरत (How to Exchange Torn Notes) नहीं है।

How to Exchange Multilated And Torn Notes

कटे फटे नोट कैसे एक्सचेंज करें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने कटे फटे नोटों की वापसी के लिए नये नियम जारी किए हैं। अब आपको कटे-फटे नोट की वापसी के लिए बैंक के चक्कर लगाने या किसी अधिकारी की पैरवी करने की जरूरत नहीं है, आप सीधे किसी भी बैंक में जाकर एक फॉर्म भरकर नोट की बदली करवा सकते हैं।

End of Feed