यूटिलिटी

Bank Holidays in March 2023: मार्च महीने में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 22, 2023, 01:13 PM IST

Bank Holidays in March 2023: भारतीय रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार यानी 11 और 25 मार्च और चार रविवार, जो 5,12,19 और 26 मार्च को पड़ रह हैं, उस दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में सभी क्षेत्रीय अवकाशों पर भी बैंक बंद रहेंगे।

Image

Bank Holidays in March 2023

Photo : iStock

Bank Holidays in March 2023: साल के तीसरे महीने मार्च (March) में में कुल 12 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहेंगे और इनमें वीकेंड भी शामिल है। भारतीय रिजर्व बैंक की हॉलिडे लिस्ट (Holidays List) के मुताबिक सभी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार यानी 11 और 25 मार्च और चार रविवार, जो 5,12,19 और 26 मार्च को पड़ रह हैं, उस दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में सभी क्षेत्रीय अवकाशों पर भी बैंक बंद रहेंगे। ये क्षेत्रीय अवकाश संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय किए जाते हैं और ये जानकारी आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित नहीं की जाती है।

लोगों से अनुरोध है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए मार्च में बैंक अवकाश की लिस्ट जरूर देखें। हालांकि, लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि ऑनलाइन लेनदेन, एटीएम, नकद जमा और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।

मार्च 2023 में बैंक हॉलिडे की लिस्ट (List of Bank Holidays in March 2023)

3 मार्च : चापचर कुट

5 मार्च : रविवार

7 मार्च : होली/होली (दूसरा दिन)/होलिका दहन/धुलंडी/डोल जात्रा

8 मार्च : धुलेटी/डोलजात्रा/होली/याओसंग दूसरा दिन

9 मार्च : होली

11 मार्च : महीने का दूसरा शनिवार

12 मार्च : रविवार

19 मार्च : रविवार

22 मार्च : गुड़ी पड़वा/उगादि त्यौहार/बिहार दिवस/साजिबु नोंगमापनबा (चेराओबा)/तेलुगु नववर्ष दिवस/पहला नवरात्र

25 मार्च : महीने का चौथा शनिवार

26 मार्च : रविवार

30 मार्च : श्रीराम नवमी

ध्यान दें कि कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। राष्ट्रीय छुट्टियों के अलावा राज्य सरकारें बैंक छुट्टियों को नामित करती हैं, जो संबंधित राज्यों में बैंकों द्वारा मनाई जाती हैं। हालांकि ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं काम करती रहेंगी, लोगों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए बैंक छुट्टियों के बारे में पहले से जान लें।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article