यूटिलिटी

LIC Jeevan Pragati Plan: 200 रुपए की बचत दिलाएगी आपको 28 लाख का फंड, जानिए क्या है ये स्कीम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 21, 2023, 05:35 PM IST

LIC Jeevan Pragati Plan: एलआईसी जीवन प्रगति बीमा योजना में अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन 200 रुपए का निवेश करता है, तो वह मैच्योरिटीके समय लाखों रुपए ले सकता है। जीवन प्रगति योजना की अवधि 12 से 20 साल के बीच है। अगर आप रोज 200 रुपए का निवेश करते हैं, तो इसका मतलब ये है कि आपने सालभर में 72,000 रुपए का निवेश किया होगा।

Image

LIC Jeevan Pragati Plan

Photo : iStock

LIC Jeevan Pragati Plan: आज के समय में एलआईसी (LIC) होना बेहद जरूरी है। एलआईसी की योजनाओं में निवेश कर आप एक अच्छा रिटायरमेंट मनी बना सकते हैं। एलआईसी का केवल नकारात्मक पक्ष ये है कि एलआईसी को लंबे निवेश की आवश्यकता होती है, हालांकि लंबे निवेश के बाद लाभ भी बहुत अच्छे हैं। आज हम आपको एलआईसी की जीवन प्रगति बीमा योजना (LIC Jeevan Pragati Scheme) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप हर दिन 200 रुपए कमाकार लाखों रुपए कमा सकते हैं।

एलआईसी जीवन प्रगति बीमा योजना में अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन 200 रुपए का निवेश करता है, तो वह मैच्योरिटीके समय लाखों रुपए ले सकता है। जीवन प्रगति योजना की अवधि 12 से 20 साल के बीच है। अगर आप रोज 200 रुपए का निवेश करते हैं, तो इसका मतलब ये है कि आपने सालभर में 72,000 रुपए का निवेश किया होगा।

वहीं इस पॉलिसी का एक लाभ ये भी है कि आपके निवेशित रहने की अवधि के साथ इसका रिस्क कवर भी बढ़ जाता है और इसलिए रिस्क कवर और बीमा की रकम हर साल बढ़ती रहती है। उदाहरण के लिए अगर आपने 4 लाख रुपए की पॉलिसी का निवेश किया है, तो पांच साल बाद ये रकम 5 लाख रुपए हो जाएगी।

वहीं 15 साल बाद ये रकम 6 लाख रुपए और 20 साल बाद ये रकम 7 लाख रुपए हो जाएगी। पॉलिसी धारक की मृत्यु होने की स्थिति में ये रकम व्यक्ति के नॉमिनी को दी जाएगी। अगर आप हर महीने 6000 रुपए निवेश करते हैं तो आपको 20 साल बाद 28 लाख रुपए मिलेंगे। इस पॉलिसी में 12 से 45 साल की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। न्यूनतम बीमित राशि 1.5 लाख रुपए है और अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article