यूटिलिटी

Alert! SBI खाता धारक भूलकर न करें ये गलती, पलक झपकते ही खाली हो जाएगा Account

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Feb 19, 2023, 07:28 AM IST

SBI Alert Customers: ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पर धोखाधड़ी का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने खाता धारकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले से आगाह करने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

Image

SBI खाता धारक न करें ये गलतियां

SBI Alert Customers: साइबर क्राइम के मामलों में दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन एक के बाद एक ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जब एक मैसेज या कॉल से लोगों का बैंक अकाउंट साफ कर दिया जा रहा है। वहीं पिछड़े इलाकों में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाता धारकों के लिए बड़ी खबर है। देश के सबसे बड़े बैंकिंग सिस्टम पर हैकिंग का खतरा बढ़ गया है। यह खतरा उन यूजर्स के सिए अधिक है, जो SBI Online या फिर SBI UPI बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में एक ड्रिनिक वायरस की पहचान की गई है, जो इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपना निशाना बनाता है। साथ ही SBI Yono एसएमएस स्कैम फिशिग करके फ्रॉड किया जा रहा है।

बता दें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों को लगातार पैन लिंकिंग से जुड़े फिशिंग मैसेजेस प्राप्त हो रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक करते ही हैकर्स को आपके खाते की पूरी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही कुछ ही मिनटो में आपका बैंक खाता पूरा खाली हो जाएगा। ऐसे में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने यूजर्स को आगाह करने के लिए कुछ दिशा निर्देश जारी किए हैं।

भूलकर भी न बताएं किसी को अपना UPI PIN

ध्यान रहे पैसे प्राप्त करने या रिफंड के लिए आपको यूपीआई पिन डालने की जरूरत नहीं है। यदि आपको कोई पैसे भेजता है और कॉल करके यूपीआई पिन पूछता है तो भूलकर भी उसे अपना पिन न बताएं। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जब यूजर्स से उनका यूपीआई पिन पूछकर बैंक अकाउंट खाली कर लिया जा रहा है।

पैसे प्राप्त करने के लिए बैंक नहीं देता किसी लिंक की सुविधा

साथ ही पैसे प्राप्त करने के लिए किसी लिंक पर क्लिक करने की जरूरत नहीं है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ऐसा कोई ऐप या सुविधा ग्राहकों को नहीं दी है, जहां लिंक पर क्लिक करते ही आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।

अनजान व्यक्ति को न बताएं अकाउंट नंबर

साथ ही किसी अनजान व्यक्ति को अपना खाता नंबर देकर उसमें पैसे न मंगवाएं। यदि आप ऐसा करते हैं तो समझ लीजिए अपने लिए मुसीबत खड़ा कर रहे हैं। बता दें इससे मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में भूलकर भी ये गलती न करें।

यूपीआई पिन न करें साझा

ध्यान रहे अपना यूपीआई पिन किसी के साथ साझा न करें। इससे आपको बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जब कॉल या मैसेज कर यूजर्स को गुमराह कर उनका यूपीआई पिन पूछ लिया जाता है और चंद मिनटो में पूरा का पूरा अकाउंट खाली हो जाता है।

बदलते रहें अपना UPI PIN

हम अक्सर अपने यूपीआई पिन से छेड़छाड़ नहीं करते। एक बार पिन जनरेट कर लिया जो महीनों तक यूज करते हैं। बैंक द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक यूजर्स अपना पिन नियमित रूप से बदलते रहें। साथ ही कोशिश करें कि पिन 123456 इतना आसान न रखें।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article