EPFO में पैसा जमा हो रहा है या नहीं? एक क्लिक में चलेगा पता

EPFO Contributions Check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) आपके PF अकाउंट को मैनेज करता है, जहां आप और कंपनी (एम्प्लॉयर) दोनों हर महीने कुछ पैसे जमा करते हैं, जो आपकी सैलरी से अपने आप काट लिए जाते हैं। इसे EPFO अंशदान कहा जाता है। इसे आप हर महीना चेक कर सकते हैं। ताकि आपको पता रहे कि आपके अकाउंट में पैसा जमा हो रहा है कि नहीं।

EPFO Contributions Check: हाल ही में, क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा पर CLB Pvt Ltd में निदेशक के रूप में कार्य करते समय EPFO से संबंधित धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। कथित तौर पर, कंपनी ने कर्मचारियों के वेतन से काटे गए PF अंशदान को उनके अकाउंट में जमा नहीं किया। ऐसे में अगर आप भी कर्मचारी हैं और सोच रहे हैं कि आपका PF अंशदान नियमित रूप से जमा हो रहा है तो आपको यह खुद से चेक कर लेना चाहिए। यहां हम बता रहे हैं कि आप आसानी से EPFO अंशदान को चेक कर सकते हैं।

End of Feed