EPF: मिस्ड कॉल से कैसे चेक करें अपने PF खाते का बैलेंस, जान लीजिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 24, 2024, 04:20 PM IST

EPF Balance by Missed Call: अगर EPF बैलेंस चेक मिस्ड कॉल नंबर सुविधा काम नहीं कर रही है, तो इसका मतलब है कि EPF सदस्य का UAN EPFO ​​पोर्टल पर रजिस्टर्ड नहीं है। अगर UAN से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होता तो भी आप इस सर्विस का लाभ नहीं उठा सकते हैं।

EPF Balance by Missed Call: क्या आपने कभी EPFO के मिस्ड कॉल बैलेंस चेक नंबर विकल्प का इस्तेमाल किया है? आप अपने पीएफ खाते की बैलेंस की जानकारी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर EPFO को मिस्ड कॉल कर सकते हैं। इसके बाद EPFO आपको SMS के जरिए आपके EPF बैलेंस के बारे में डिटेल्स भेज देगा। SMS आपके मौजूदा EPF बैलेंस के बारे में पूरी जानकारी होगी। साथ ही आपने PF अकाउंट में पिछली पर कितना और कब कंट्रीब्यूशन जमा किया था, इसकी भी डिटेल्स मिल जाएगी।

How to check EPF balance

कौन उठा सकता है इस सर्विस का लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने दायरे में आने वाले संगठनों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को मिस्ड कॉल से EPF बैलेंस चेक करने का विकल्प दिया है। लेकिन बहुत से लोग इस विकल्प के बारे में जागरूक नहीं हैं और वे अभी भी अपने PF बैलेंस को जानने के लिए पिछले बोझिल तरीके का इस्तेमाल करते हैं।

End of Feed