यूआईडीएआई (Unique Identification Authority of India) की ओर से आधार से जुड़ी सेवाओं को पहले के मुकाबले काफी आसान और डिजिटल बना दिया गया है। अब आपको आधार अपडेट या दूसरी सेवाओं के लिए लंबी लाइन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है। आप Aadhaar Seva Kendra (ASK) के लिए अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। आप घर बैठे ऑनलाइन स्लॉट बुक कर सकते हैं और तय समय पर जाकर आधार से जुड़ी सेवा ले सकते हैं। आधार सेवा केंद्र में अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए आपको myAadhaar Portal पर विजिट करना होगा।
Aadhaar (Photo: X handle/@UIDAI)
आधार सेवा केंद्र के लिए ऐसे बुक करें अपॉइंटमेंट
- सबसे पहले myAadhaar पोर्टल पर जाकर Book Appointment विकल्प चुनना होगा।
- इसके बाद अपना मोबाइल नंबर, नाम और दूसरी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। इस OTP को दर्ज कर अपनी पहचान सत्यापित करें।
- OTP verification के बाद Centre Appointment विकल्प चुनें। यहां आप PIN Code डालकर या Nearby विकल्प की मदद से अपने आसपास मौजूद Aadhaar Seva Kendra खोज सकते हैं।
- अब उपलब्ध तारीख और समय स्लॉट में से अपनी सुविधा के अनुसार appointment चुनें।
- इसके बाद आपको उस सेवा का चयन करना होगा, जिसके लिए आप आधार सेवा केंद्र जाना चाहते हैं।
- कुछ सेवाओं के लिए निर्धारित शुल्क देना पड़ सकता है। इसलिए booking प्रक्रिया के दौरान payment consent देना जरूरी होता है।
- Appointment बुक होने के बाद तय तारीख और समय पर जरूरी documents के साथ Aadhaar Seva Kendra पहुंचें।
आधार अपडेट पर कितनी लगेगी फीस
Aadhaar में बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update) यानी fingerprint, iris scan और फोटो अपडेट करवाने के अलग-अलग नियम और शुल्क तय किए गए हैं। अगर बच्चे का बायोमेट्रिक अपडेट पहली बार 5 से 7 साल की उम्र के बीच करवाया जाता है, तो यह बिल्कुल मुफ्त होता है। वहीं 15 से 17 साल की उम्र के बीच पहली या दूसरी बार बायोमेट्रिक अपडेट करवाने पर भी कोई शुल्क नहीं लिया जाता। इसके अलावा, अगर बायोमेट्रिक अपडेट दूसरी किसी स्थिति में करवाया जाता है तो इसके लिए 125 रुपये फीस देनी होती है। हालांकि 7 से 15 साल की उम्र के बीच बायोमेट्रिक अपडेट फिलहाल 30 सितंबर 2026 तक मुफ्त रखा गया है। दूसरी तरफ डेमाग्राफिक अपडेट यानी नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल या जेंडर जैसी जानकारी अपडेट करवाने पर अलग नियम लागू होते हैं। अगर यह अपडेट बायोमेट्रिक अपडेट के साथ एक ही समय पर करवाया जाए तो कोई शुल्क नहीं लगता, लेकिन केवल डेमोग्राफिक डिटेल्स अलग से अपडेट करवाने पर 75 रुपये फीस देनी पड़ती है।
