Apply For Voter Card: वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें अप्लाई, जानें सबसे बेस्ट तरीका

How To Apply For Voter Card: प्रत्येक भारतीय मतदाता को भारत के चुनाव आयोग से एक विशेष आईडी नंबर मिलता है, जिसे वोटर आईडी कार्ड भी कहा जाता है। अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आप इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।

How To Apply For Voter Card: वोट डालना सभी भारतीय नागरिक का अधिकार है। 18 साल या उससे अधिक उम्र वाले नागरिक को देश में वोटिंग का अधिकार मिलता है। वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ती है। देश में आम चुनाव का ऐलान हो चुका है। आने वाले महीनों में देशभर के नागरिक अपने महत्वपूर्ण वोट के जरिए देश की सरकार को चुनेंगे। लेकिन वोट डालने के लिए वोटर कार्ड होना जरूरी है। अगर आपके पास वोटर आईडी कार्ड नहीं है, तो आप इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।

Voter Id Card

वोटर आईडी कार्ड

10 अंकों का कोड

प्रत्येक भारतीय मतदाता को भारत के चुनाव आयोग से एक विशेष आईडी नंबर मिलता है, जिसे वोटर आईडी कार्ड भी कहा जाता है। मतदाता पहचान पत्र के साथ, प्रत्येक मतदाता को एक ईपीआईसी नंबर मिलता है, जो चुनावी फोटो पहचान पत्र संख्या के लिए है। यह EPIC नंबर 10 अंकों का कोड है जिसमें वर्ड और नंबर दोनों होते हैं। यह मतदाता पहचान पत्र के सामने छपा होता है। यह संख्या महत्वपूर्ण है क्योंकि आपको किसी भी चुनाव में वोट देने के लिए इसकी आवश्यकता होती है।

End of Feed