Aadhaar App से घर बैठे FREE में ऐड करें अपना ईमेल, चेक करें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस

Aadhaar App Email Update: अगर आपके आधार से आपका ईमेल नहीं जुड़ा है तो इस काम को आप फ्री में घर बैठे ही कर सकते हैं। इस प्रक्रिया को आधार ऐप के जरिए चुटकियों में पूरा किया जा सकता है।

Aadhaar App Email Update: अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं तो यह जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है। UIDAI की ओर से आधार कार्ड धारकों को अब आधार मोबाइल ऐप (Aadhaar App) के जरिए ही ईमेल एड्रेस अपडेट करने की सुविधा दी जा रही है। अगर आपका ईमेल भी आधार से नहीं जुड़ा है तो आपको लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे कुछ ही स्टेप्स में इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको आधार से ईमेल लिंक करने का स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रॉसेस बता रहे हैं-

Link Email in Aadhaar Free

आधार ऐप से ऐसे ऐड करें अपना ईमेल (AI Generated Image)

आधार ऐप पर प्रोफाइल करें सेटअप

  • अगर आपके फोन पर नया आधार ऐप नहीं है तो सबसे पहले इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप ओपन करने के बाद आपको अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना 6 डिजिट का पिन सेटअप करना होगा।
  • ऐप में प्रोफाइल सेटअप के बाद पिन या फिंगरप्रिंट की मदद से ऐप इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed