How to Activate UAN: घर बैठे कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं अपना UAN, जानें- स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 25, 2024, 04:23 PM IST

How to Activate UAN: आप घर बैठे अगर अपने पीएफ खाते का बैलैंस देखना चाहते हैं या फिर कोई अन्य जानकारी चाहते हैं, तो इसके लिए UAN की जरूरत पड़ती है। UAN के जरिए आप आसानी से अपने खाते का स्टेटस चेक कर सकते हैं। लेकिन UAN को एक्टिवेट करना पड़ता है।

How to Activate UAN: अगर आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपका यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव हो। इसके बिना आप अपने पीएफ खाते का स्टेटस ऑनलाइन नहीं चेक कर पाएंगे। यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) EPFO जारी करता है। 12 अंकों यह नंबर यूनिक होता है। एक ही यूनिवर्सल अकाउंट नंबर से सदस्य आवंटित कई मेंबर आईडी को जोड़ सकते हैं। UAN 2014 से चलन में है और यह बहुत महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि पीएफ रिकॉर्ड बनाए रखने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।

How to Activate UAN:

Representational Image

अकाउंट ट्रैक करना होता है आसान

ईपीएफ पासबुक में पीएफ खाते से जुड़े कॉन्ट्रिब्यूशन, अर्जित ब्याज और निकासी जैसी आवश्यक जानकारियां मौजूद होती हैं। यह डिजिटल पासबुक पीएफ बैलेंस, नियोक्ता द्वारा किए गए योगदान और खाते पर ब्याज को ट्रैक करने के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। UAN यानी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर। UAN नंबर एक्टिवेट कर आप PF से जुड़ी सभी सर्विस का इस्तेमाल ऑनलाइन कर सकते हैं।

End of Feed