Aadhaar Card में मोबाइल नंबर और एड्रेस कितनी बार बदल सकते हैं? जानिए पूरा नियम

आधार कार्ड (Aadhaar Card) में एड्रेस, मोबाइल नंबर, नाम और जन्मतिथि बदलने की एक लिमिट होती है और इसके लिए फीस देनी होती है।

आधार कार्ड बैंक से लेकर सिम कार्ड तक लगभग हर काम में जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। गैस सब्सिडी लेना हो या बैंक में खाता खुलवाना हो, हर जगह आधार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड में मोबाइल नंबर चेंज हो जाए या घर का पता बदल जाए तो कई ऑनलाइन सर्विस लेने में परेशानी आ सकती है। अगर आप किसी नए शहर में शिफ्ट हुए हैं या आपका पुराना मोबाइल नंबर बंद हो चुका है तो आधार में जानकारी अपडेट करवाना जरूरी हो जाता है। ऐसा न करने पर बैंकिंग KYC और कई जरूरी कामों में दिक्कत आ सकती है, क्योंकि आधार में पुरानी जानकारी ही दर्ज रहती है। लेकिन आधार कार्ड को अपडेट करवाने के भी कुछ नियम हैं। आप आधार कार्ड में नाम, DOB, जेंडर जैसी जानकारियों को बार-बार चेंज नहीं कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको बताने जा रहे हैं कि आधार कार्ड में कौन-सी डिटेल को कितनी बार अपडेट करवाया जा सकता है-

Aadhaar Card

Aadhaar (Photo: X handle/@Aadhaar)

एड्रेस को कई बार बदला जा सकता है

आधार में एड्रेस को जरूरत के हिसाब से कई बार अपडेट कर सकते हैं। इसे ऑनलाइन myAadhaar पोर्टल के जरिए अपडेट किया जा सकता है। आधार डिटेल्स अपडेट होने में आमतौर पर 30 से 90 दिन तक का समय लग सकता है।

End of Feed