देश के इन 8 शहरों में जमकर बिके घर, सिंतबर की तिमाही में बना बड़ा रिकॉर्ड

आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सितंबर तिमाही बिक्री छह साल के उच्चस्तर पर पहुंची है। जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मुंबई में घरों की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 22,308 इकाई हो गई। हैदराबाद में घरों की कीमतों में सालाना आधार पर सबसे ज्यादा 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है हुई।

देश के आठ प्रमुख शहरों में मजबूत मांग से जुलाई-सितंबर की तिमाही में घरों की बिक्री सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 82,612 इकाई पर पहुंच गई है। यह छह साल का तिमाही बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले की समान अवधि में आठ प्रमुख शहरों में आवासीय इकाइयों की बिक्री 73,691 इकाई रही थी। नाइट फ्रैंक इंडिया की बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह आंकड़ा इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें तिमाही बिक्री छह साल के उच्चस्तर पर पहुंची है।

Flat Sales, House Sale Data, House Price Increase,

मुंबई में घरों की बिक्री में कितना उछाल?

आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मुंबई में घरों की बिक्री चार प्रतिशत बढ़कर 22,308 इकाई हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 21,450 इकाई थी। समीक्षाधीन अवधि में दिल्ली-एनसीआर में आवास बिक्री 11,014 इकाई से 27 प्रतिशत बढ़कर 13,981 इकाई हो गई। बेंगलुरु में आवासीय संपत्तियों की बिक्री 13,013 इकाइयों से मामूली बढ़कर 13,169 इकाई हो गई, जबकि पुणे में बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 10,899 इकाइयों से 13,079 इकाई हो गई।

End of Feed