Alert: HDFC बैंक के ग्राहक ध्यान दें, अब इतने रुपये तक के UPI ट्रांजेक्शन पर नहीं आएगा SMS अलर्ट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated May 29, 2024, 02:02 PM IST

HDFC Bank SMS Alert: ​बड़ी मात्रा में SMS अलर्ट भेजने की लागत बढ़ती जा रही है, तथा यूपीआई लेनदेन की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैंक प्रतिदिन कुछ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे सभी लेनदेन की सूचना प्राप्त करने के लिए अपने प्राथमिक ईमेल एड्रेस को अपडेट रखें।

HDFC Bank SMS Alert: देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने एक बड़े बदलाव का ऐलान किया है। बैंक ने 25 जून से 100 रुपये से कम के यूपीआई ट्रांजेक्शन के लिए SMS अलर्ट बंद कर देगा। इसका मतलब है कि ग्राहकों को अब 100 रुपये से अधिक के यूपीआई ट्रांजेक्शन का ही SMS अलर्ट मिलेगा। इसके अलावा 500 रुपये तक के क्रेडिट का भी नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा। हालांकि, सभी ट्रांजेक्शन के लिए ईमेल अलर्ट भेजे जाते रहेंगे। यह बदलाव ग्राहकों की उस प्रतिक्रिया के बाद किया गया है जिसमें कहा गया था कि कम वैल्यू के लेन-देन के लिए अलर्ट अनावश्यक थे, खासकर तब जब UPI भुगतान ऐप भी नोटिफिकेशन भेजते हैं।

HDFC Bank to stop SMS alerts

बैंक का बढ़ रहा खर्च

बड़ी मात्रा में SMS अलर्ट भेजने की लागत बढ़ती जा रही है, तथा यूपीआई लेनदेन की बढ़ती संख्या को देखते हुए बैंक प्रतिदिन कुछ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं, जो औसतन प्रतिदिन लगभग 40 करोड़ रुपये है। एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे सभी लेनदेन की सूचना प्राप्त करने के लिए अपने प्राथमिक ईमेल एड्रेस को अपडेट रखें। यूपीआई लेनदेन का औसत मूल्य घट रहा है, जिससे लगातार छोटो ट्रांजेक्शन की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

End of Feed