Bank FD Rates: HDFC बैंक ने बढ़ा दी FD पर ब्याज दर, दो साल के निवेश पर अब इतना मिलेगा रिटर्न

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 10, 2024, 04:13 PM IST

HDFC Bank FD: छह महीने से एक दिन और नौ महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर बैंक 5.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर करता है। नई ब्याज दरें 10 जून, 2024 से प्रभावी होंगी। बैंक एफडी की ब्याज दर में इजाफा कर ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश करते हैं।

HDFC Bank FD: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें 10 जून, 2024 से प्रभावी होंगी। बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में 20 बेसिस प्वाइंट (BPS) का इजाफा किया है। सामान्य नागरिकों के लिए बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी पर 3 फीसदी से 7.25 फीसदी के बीच ब्याज ऑफर कर रहा है। 18 महीने से लेकर 21 महीने से कम अवधि पर सबसे अधिक ब्याज दर 7.25 फीसदी है।

HDFC Bank FD Interest Rates

HDFC की ब्याज दर

एचडीएफसी बैंक फिलहाल सामान्य नागरिकों को 7 से 29 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 3 फीसदी ब्याज दर देता है। 30 से 45 दिनों के बीच मैच्योर होने वाली डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा, जबकि 46 दिनों और छह महीने से कम समय के बीच मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

End of Feed