GST on Insurance: सस्ता हो सकता है बीमा प्रीमियम, इंश्योरेंस पर लगने वाले GST में कटौती की उम्मीद

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 6, 2024, 10:30 AM IST

GST on Insurance: 9 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक होने वाली है और इससे पहले ऐसी चर्चा है कि हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर लागू जीएसटी को कम किया जा सकता है। किसी भी कटौती से सीधे तौर पर उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

GST on Insurance: हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस के महंगे प्रीमियम से लोगों को राहत मिल सकती है। 9 सितंबर को होने वाली जीएसटी परिषद की 54वीं बैठक होने वाली है और इससे पहले ऐसी चर्चा है कि हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर लागू जीएसटी को कम किया जा सकता है। सीएनबीसी-टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार, जीएसटी काउंसिल फिटमेंट पैनल की सिफारिशों की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है, जो बीमा प्रोडक्ट पर 18 फीसदी जीएसटी दर का रिव्यू कर रहा है।

GST on Life and Health Insurance

5 फीसदी हो सकती है जीएसटी की दर

रिपोर्ट के अनुसार, बीमा पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी को घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है। इस कटौती का लाभ सिर्फ 50 रुपये तक के सालाना किस्त वाले इंश्योरेंस पर दिए जाने की संभावना है। अगर यह बदलाव मंजूर हो जाता है, तो इससे सरकार के राजस्व पर करीब 213 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है।

End of Feed