यूटिलिटी

Bank FD Rates: सितंबर में इन बैंकों ने FD की ब्याज दर में किया बदलाव, 8 फीसदी से अधिक मिल रहा ब्याज

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 6, 2024, 02:54 PM IST

Bank FD Rates: नई ब्याज दरें सितंबर महीने से ही प्रभावी हो गई हैं। ब्याज दरों में संशोधन किया है, जो सितंबर 2024 से प्रभावी है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

Image

Fixed Deposit Rates

Photo : iStock

Bank FD Rates: देश के कुछ बैंकों ने हाल ही में 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें सितंबर महीने से ही प्रभावी हो गई हैं। ब्याज दरों में संशोधन किया है, जो सितंबर 2024 से प्रभावी है। अपनी FD दरों में बदलाव करने वाले में बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और कर्नाटक बैंक हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट जोरदार ब्याज दे रहा है।

बैंक ऑफ बड़ौदा

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट के अनुसार, नई दरें 5 सितंबर, 2024 से प्रभावी होंगी। बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए कॉलबेल डिपॉजिट पर 4.25 फीसदी और 7.30 फीसदी के बीच ब्याज दरें प्रदान करेगा। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 4.75 फीसदी से 7.80 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है।

बैंक ऑफ इंडिया

बैंक ऑफ इंडिया ने 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने उच्च ब्याज दरों के साथ एक नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट शुरू की है। संशोधित FD दरें 1 सितंबर, 2024 से प्रभावी हैं। संशोधन के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर 7 दिनों से 10 साल के बीच की अवधि के लिए 3 फीसदी से 7.25 फीसदी के बीच ब्याज दरें प्रदान करेगा। सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष से अधिक आयु के) को बैंक 3% से 7.90% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है।

कर्नाटक बैंक

कर्नाटक बैंक ने 3 सितंबर, 2024 से 3 करोड़ रुपये से कम की राशि की अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। संशोधन के बाद, बैंक सामान्य नागरिकों को 3.50 फीसदी से 7.50 फीसदी के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 3.75% से 8% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। 375 दिनों की अवधि पर 7.50% और 8% की उच्चतम ब्याज दर दी जाती है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article