घर की महिला को सरकार देती है हर महीने 2000 रुपए, इस राज्य के लोग ले सकते हैं लाभ

Griha Lakshmi Scheme: केंद्र और राज्य सरकार की ओर से देश के नागरिकों के लिए कई सरकारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक गृह लक्ष्मी योजना (Griha Lakshmi Scheme) है। इस योजना के तहत राज्य सरकार की ओर से परिवार की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Griha Lakshmi Yojana

महिलाओं को सशक्त बना रही गृह लक्ष्मी योजना (Photo: iStock)

गृह लक्ष्मी योजना (Griha Lakshmi Scheme)

गृह लक्ष्मी योजना (Griha Lakshmi Scheme) कर्नाटक सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। यह सहायता महिलाओं को घर के रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने और अपने परिवार की जीवन-स्तर में सुधार करने में मदद करती है। इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल रहा है।

End of Feed