Ration Cards: राशन कार्ड से कट गए 2.25 करोड़ लोगों के नाम, कहीं आपका नाम भी तो नहीं...

खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों तक पहुंचे जो वास्तव में इसके पात्र हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज (गेहूं/चावल) उपलब्ध कराया जाता है।

सरकार ने मुफ्त मासिक राशन योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका दिया है। पिछले 4 से 5 महीनों में राशन कार्ड की सूची से 2.25 करोड़ अपात्र लाभार्थियों के नाम हटाए गए हैं। खाद्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों तक पहुंचे जो वास्तव में इसके पात्र हैं। इस योजना के तहत गरीब परिवारों को हर महीने 5 किलो मुफ्त अनाज (गेहूं/चावल) उपलब्ध कराया जाता है।

Ration card name removed

Ration card name removed/Photo-play Store

कैसे हुई अपात्र लाभार्थियों की पहचान?

समाचार एजेंसी PTI/भाषा के मुताबिक राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के दायरे में कई ऐसे लोग शामिल पाए गए, जो पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करते थे, जैसे चार पहिया वाहन के मालिक, आय सीमा से ऊपर आय वाले लोग या कंपनियों के डायरेक्टर। खाद्य सचिव संजय चोपड़ा ने बताया कि गहन सत्यापन के बाद इन नामों को हटाया गया है। कई लाभार्थियों की मृत्यु भी हो चुकी थी, फिर भी उनके नाम सूची में बने हुए थे, जिन्हें अब हटाया जा चुका है।

End of Feed