Fact Check: क्या टू-व्हीलर पर देना होगा टोल टैक्स? नितिन गडकरी ने किया साफ

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। NHAI ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दोपहिया वाहनों पर टोल लगाने को लेकर फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Nitin Gadkari on toll tax for two-wheelers: हाल ही में दावा किया गया था कि केंद्र सरकार जल्द ही दोपहिया वाहनों (टू-व्हीलर) पर भी टोल टैक्स लगाने की तैयारी कर रही है। इन रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि सरकार ऐसे वाहनों से यूजर फीस वसूलने की योजना पर विचार कर रही है। हालांकि, अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। NHAI ने स्पष्ट रूप से कहा है कि दोपहिया वाहनों पर टोल लगाने को लेकर फिलहाल कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

Two Wheeler

NHAI ने कहा कि दो-पहिया वाहन के टोल पर पूरी तरह से छूट जारी रहेगी।

जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस दावे को खारिज किया है। गडकरी ने कहा, "कुछ मीडिया संस्थान दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पूरी तरह जारी रहेगी। सनसनी पैदा करने के लिए सच्चाई की पुष्टि किए बिना भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।"

End of Feed