सावधान! चोरी-चुपके Adult Film देखते पकड़े गए तो लगेगा भारी जुर्माना? जानें क्या है पूरा माजरा

Adult Film Fine: ये तो आप सभी जानते हैं कि भारत में एडल्ट फिल्म की वेबसाइटें बैन हैं। हालांकि, इसके बाद भी लोग चोरी-चुपके अपने फोन के ब्राउजर में जाकर एडल्ट फिल्में देख रहे हैं। लेकिन, इंटरनेट पर चोरी-चुपके एडल्ट फिल्में देख रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है?

Adult Film Fine: ये तो आप सभी जानते हैं कि भारत में एडल्ट फिल्म की वेबसाइटें बैन हैं। हालांकि, इसके बाद भी लोग चोरी-चुपके अपने फोन के ब्राउजर में जाकर एडल्ट फिल्में देख रहे हैं। लेकिन, इंटरनेट पर चोरी-चुपके एडल्ट फिल्में देख रहे लोगों को सबक सिखाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इंटरनेट पर एडल्ट फिल्म देखने वाले लोगों पर सरकार भारी जुर्माना लगा रही है। अगर आप इंटरनेट पर एडल्ट फिल्में देखते हुए पकड़े गए तो आपको भी भारी-भरकम जुर्माना भरना पड़ेगा।

सामने आया साइबर ठगी का नया तरीका

अभी आपने ऊपर जो कुछ भी पढ़ा, उसमें कोई सच्चाई नहीं है। बल्कि ये साइबर ठगों का ठगी करने का एक नया तरीका है, जो उभरकर सामने आया है। जी हां, साइबर ठगों ने लोगों को लूटने के लिए एक बहुत ही नायाब तरीका ढूंढ निकाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब आप अपने फोन पर किसी वेबसाइट पर जाकर कोई एडल्ट फिल्म देख रहे होंगे तभी आपके ब्राउजर में भारत सरकार के नाम से एक नया पेज खुल जाएगा, जिसका लिंक india.gov.in/police होगा या इससे मिलता-जुलता होगा। इस लिंक पर आपको एक मैसेज भी दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा- आप बार-बार एडल्ट फिल्में देखते हैं इसलिए आप पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है।''

End of Feed