भारत में पहली बार किस वर्ष राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था, नहीं जानते होंगे आप

Aditya Singh

Oct 10, 2026

​राष्ट्रपति शासन​

भारत में राष्ट्रपति शासन देश की संवैधानिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Credit: iStock

​इस परिस्थिति में लगता है राष्ट्रपति शासन​

जब किसी राज्य में सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार काम करने में असमर्थ हो जाती है, तो कुछ परिस्थितियों में वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जा सकता है।

Credit: iStock

​​भारत में पहली बार किस वर्ष राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था​

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत में पहली बार किस वर्ष राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था।

Credit: iStock

​प्रतियोगी परीक्षा में पूछ लिया जाता है ये सवाल​

अक्सर ऐसे सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में भी पूछ लिए जाते हैं। अपने आपको जीके का धुरंधर बताने वाले भी इसका जवाब नहीं बता पाए हैं।

Credit: iStock

You may also like

कानपुर रोजगार मेला 2026: 10 जरूरी बातें,...
डिस्कवरी ऑफ इंडिया पुस्तक किसने लिखी थी,...

​भारत में पहली बार राष्ट्रपति शासन किस वर्ष लागू किया गया था​

बता दें भारत में राष्ट्रपति शासन पहली बार 20 जून 1951 को पंजाब राज्य में लागू किया गया था। यह भारतीय संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत लगाया गया था।

Credit: iStock

​आजाद भारत का पहला राष्ट्रपति शासन​

यह आजाद भारत के इतिहास का सबसे पहला राष्ट्रपति शासन था। खास बात यह थी कि उस समय कांग्रेस के पास विधानसभा में स्पष्ट बहुमत था।

Credit: iStock

​इसलिए लगा था राष्ट्रपति शासन​

लेकिन मुख्यमंत्री गोपी चंद भार्गव और उनके प्रतिद्वंद्वी भीम सेन सच्चर के बीच आंतरिक गुटबाजी इतनी बढ़ गई कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को हस्तक्षेप करना पड़ा।

Credit: iStock

​इतने दिनों तक चला था​

नेहरू के निर्देश पर भार्गव ने इस्तीफा दिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया। राष्ट्रपति शासन 302 दिन तक चला था।

Credit: iStock

​इसलिए लगा दिया जाता है राष्ट्रपति शासन​

इस प्रावधान के अनुसार यदि किसी राज्य में संवैधानिक व्यवस्था के अनुसार सरकार चलाना संभव नहीं रह जाता तो राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है।

Credit: iStock

इस स्टोरी को देखने के लिए थॅंक्स

Next: कानपुर रोजगार मेला 2026: 10 जरूरी बातें, जो जरूर पता होनी चा​हिए

ऐसी और स्टोरीज देखें