पहली बार विदेश जानें का कर रहे प्लान, तो इन चीजों को हमेशा रखें रेडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2023, 04:03 PM IST

Foreign Trip Checklist: पहली बार विदेश यात्रा करना कई सारी भावनाओं के समंदर में डुबकी लगाने जैसा है। लेकिन विदेशी यात्रा में भी अपनी तरह की कई चुनौतियां और मुश्किलें हैं। फ्लाइट की टिकट बुक करने से लेकर होटल चुनने तक, आप जितनी जल्दी प्लानिंग शुरू करेंगे आपकी विदेश यात्रा उतनी ही बेहतर होगी।

Foreign Trip Checklist: पहली बार विदेश यात्रा करना कई सारी भावनाओं के समंदर में डुबकी लगाने जैसा है। लेकिन विदेशी यात्रा में भी अपनी तरह की कई चुनौतियां और मुश्किलें हैं। अपके पहले अंतर्राष्ट्रीय यात्रा अनुभव को आसान बनाने का तरीका, प्लानिंग, फ्लाइट की टिकट बुक करने से लेकर होटल चुनने तक, आप जितनी जल्दी प्लानिंग शुरू करेंगे आपकी विदेश यात्रा उतनी ही बेहतर होगी। अगर आप पहली बार विदेश जा रहे हैं, तो यहां हम उन चीजों की एक बढ़िया चेकलिस्ट लेकर आएं हैं जिनकों आप ध्यान में रखना अपना प्लान बना सकते हैं।

going abroad

पहली बार विदेश यात्रा

1. डॉक्यमेंट्स को सुरक्षित और सही जगह पर रखें

विदेशी यात्रा में बहुत सी बुकिंग होती हैं, इसलिए इनके मैनेज के लिए एक सिस्टम बनाना होगा। बेहतर होगा कि कि हर दस्तावेज की सॉफ्टकॉपी और हार्ड कॉपी साथ ले कर जाएं, चाहे वह होटल बुकिंग, फ्लाइट टिकट या आपका पासपोर्ट हो।

End of Feed