Go First Airline: ये एयरलाइन कंपनी दे रही है 1,199 रुपए में हवाई सफर का मौका, आज से शुरू हो रही है फ्लाइट टिकट की बुकिंग

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 16, 2023, 04:46 PM IST

Go First Rs 1199 Offer: हवाई सफर करना कई लोगों का सपना होता है। एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट सस्ते फ्लाइट टिकट का शानदार ऑफर लेकर आई है। इसके तहत महज 1,199 रुपए में आप घरेलू और 6,59 रुपए में अंतरराष्ट्रीय यात्रा कर सकते हैं। जानिए गो फर्स्ट के ये नए ऑफर।

KEY HIGHLIGHTS
  • गो फर्स्ट कंपनी दे रही है सस्ती हवाई यात्रा का मौका।
  • महज 1,199 रुपए में कर सकते हैं घरेलू हवाई यात्रा।
  • 6,599 रुपए में कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय यात्रा।

Go First Rs 1199 offer: एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट (Go First Airlines) सस्ते फ्लाइट टिकट का शानदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत केवल 1199 रुपए के टिकट (Go first domestic flight) पर आप घरेलू उड़ान में हवाई सफर कर सकते हैं। वहीं, इंटरनेशनल फ्लाइट (Go first international flight) के शुरुआती टिकट महज 6,599 रुपए है। हालांकि, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

Go-first-airline

Go first airline

एयरलाइन की बुकिंग की शुरुआत 16 जनवरी से होगी। 19 जनवरी 2023 तक आप घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान की बुकिंग कर सकते हैं। गो फर्स्ट के इस ऑफर के जरिए आप चार फरवरी 2023 से लेकर 30 सितंबर 2023 के बीच एयर ट्रैवल कर सकते हैं। सीमित समय के लिए आए इस ऑफर के तहत आप इस अवधि में दस लाख सीटों को बुक कर सकते है। इन बुकिंग्स के साथ फ्री रीशिड्यूलिंग और कैंसिलेशन की भी सारी सुविधा आपके पास उपलब्ध होगी। इससे कम बजट में आप हवाई यात्रा कर सकते हैं।

End of Feed