Monsoon Care: बारिश के मौसम में फ्रिज में जम रहा है पानी? तुरंत बदल दें फ्रिज की ये एक सेटिंग

मानसून के मौसम में अक्सर एक बड़ी समस्या देखने को मिलती है कि फ्रिज में पानी जमने लगता है। अगर आपको लगता है कि फ्रिज में किसी गड़बड़ी की वजह से ऐसा होता है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप कुछ सेटिंग में बदलाव करके इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं घर के कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए परेशानी भी लेकर आता है। इन दिनों कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनके फ्रिज के अंदर पानी जमा होने लगता है। कभी सब्जियों की ट्रे में पानी भर जाता है तो कभी फ्रिज की पिछली दीवार पर पानी की बूंदें दिखाई देती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार इसकी वजह कोई खराबी नहीं, बल्कि फ्रिज की गलत सेटिंग होती है। एक छोटी-सी सेटिंग बदलकर इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

Fridge (1)

आप कुछ आसान सेटिंग बदलकर फ्रिज में पानी जमने की समस्या से राहत पा सकते हैं। (फोटो क्रेडिट-iStock)

आखिर क्यों जमा होता है फ्रिज में पानी?

बरसात के मौसम में हवा में नमी (Humidity) काफी बढ़ जाती है। जब बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोला जाता है, तो बाहर की नम हवा फ्रिज के अंदर चली जाती है। ठंडे तापमान के संपर्क में आते ही यह नमी पानी की बूंदों में बदल जाती है। धीरे-धीरे यही पानी फ्रिज के अंदर जमा होने लगता है।

End of Feed