Aadhaar Card Update Deadline Extended: एक बार फिर से बढ़ी मुफ्त में आधार अपडेट करने की डेडलाइन, जान लीजिए नई तारीख

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 13, 2024, 03:38 PM IST

Aadhaar Card Update Deadline Extend: मुफ्त में आधार को अपडेट करने की डेडलाइन 14 जून 2024 को समाप्त हो रही थी। इससे पहले ही UIDAI ने डेडलाइन को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया है। UIDAI के अनुसार, हर 10 साल में आधार कार्ड की डिटेल अपडेट करना अनिवार्य है। आप इस काम को ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं।

Aadhaar Card Update Deadline Extend: सरकार ने फ्री में आधार डिटेल्स अपडेट करने की डेडलाइन को एक बार फिर से बढ़ा दिया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट के अनुसार, आधार को अब 14 सितंबर 2024 तक मुफ्त में अपडेट करवा सकते हैं। बता दें कि मुफ्त में आधार को अपडेट करने की डेडलाइन 14 जून 2024 को समाप्त हो रही थी। इससे पहले ही UIDAI ने डेडलाइन को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया है।

Free Aadhaar update deadline

ऑनलाइन आधार को अपडेट सर्विस उपलब्ध:

ऑफलाइन आधार केंद्रों पर आधार अपडेट करना मुफ्त नहीं है। सिर्फ ऑनलाइन ही मुफ्त में आधार को अपडेट कराया जा सकता है। फ्री में आधार को अपडेट करने की सुविधा अब 14 सिंतबर 2024 तक जारी रहेगी। कोई भी https://myaadhaar.uidai.gov.in/ up पर myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार को अपडेट करा सकता है। हालांकि यदि आप इसे ऑफलाइन अपडेट करते हैं तो 50 रुपये का शुल्क लिया जाता है।

End of Feed