Freddy Release: थ्रिलर और रोमांस का गजब कॉम्बिनेशन है कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी, जानें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कैसे देखें

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 2, 2022, 09:40 AM IST

Freddy Release: कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। फिल्म में अलाया एफ कार्तिक आर्यन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में थ्रिलर और रोमांस का गजब का कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है। यहां जानें ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कैसे देख सकेंगे फिल्म

Freddy Movie: कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के चमकते सितारों में से एक हैं। अभिनेता बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं, जिसने अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाया है। वहीं इन दिनों यदि बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों की बात की जाए, तो कार्तिक आर्यन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। बीते कुछ दिन पहले उनकी फिल्म शहजादा का पहला लुक सामने आया था। वहीं अब अभिनेता अपनी फिल्म फ्रेडी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, फिल्म आज यानी 2 दिसंबर को कुछ ही देर में ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है।

freddy

फ्रेडी डिज्नी प्लस हॉस्टार पर कैसे देखें

फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ अलाया एफ मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। बता दें यह पहली बार होगा जब कार्तिक और अलाया एकसाथ पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में कार्तिक डेंटिस्ट के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म में कार्तिक का खौफनाक चेहरा भी देखने को मिल रहा है। फिल्म की कहानी एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर है। शशांक घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म सिल्वर स्क्रीन के बजाए सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिली हुई है।

End of Feed