Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों के लिए बेस्ट है ये सरकारी स्कीम, जानिए सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में 5 जरूरी बातें

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 13, 2024, 03:22 PM IST

Sukanya Samriddhi Yojana: यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम और इसमें लंबे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश करने वाले माता-पिता को टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलता है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश की राशि पर सरकार 8 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज देती है।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत 10 साल से कम उम्र की लड़कियों के लिए सुकन्या समृद्धि स्कीम चला रही है। इस स्कीम के जरिए माता-पिता अपनी बेटी के लिए छोटी राशि निवेश कर उसकी पढ़ाई और शादी के खर्च के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम और इसमें लंबे समय के लिए निवेश किया जा सकता है। इस स्कीम में निवेश करने वाले माता-पिता को टैक्स डिडक्शन का लाभ मिलता है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश की राशि पर सरकार 8 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज देती है। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में कुछ जरूरी बातें...

ssy, Sukanya Samriddhi yojana, सुकन्या समृद्धि योजना,

खाता खोलने की उम्र

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता केवल 10 साल से कम उम्र की लड़कियों का ही खुलता है। माता-पिता या कानूनी अभिवाक यह खाता खुलवा सकते हैं। प्रति परिवार अधिकतम दो खातों की अनुमति है। यद‍ि एक बेटी के बाद दो जुड़वां बेटियां होती हैं तो उन दोनों के लिए भी खाता खोलने की सुविधा है।

End of Feed