PM Kisan Rule: दूसरे की जमीन पर करते हैं खेती, क्या ऐसे किसानों को मिलेगा पीएम किसान का पैसा

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 4, 2024, 03:29 PM IST

PM Kisan Rule: इस स्कीम के जरिए सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की राशि देती है। यह राशि 2000-2000 रुपये के तीन किस्तों में किसानों के खाते में पहुंचती है। 24 फरवरी, 2019 को केंद्र सरकार ने देश के किसानों की आर्थिक मदद के लिए पीएम किसान की स्कीम की शुरुआत की थी।

PM Kisan Rule: देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम चला रही है। इस स्कीम के जरिए सरकार किसानों को हर साल 6000 रुपये की राशि देती है। यह राशि 2000-2000 रुपये के तीन किस्तों में किसानों के खाते में पहुंचती है। इस स्कीम के लाभार्थियों के लिए सरकार ने नियम बनाए हैं। मतलब इस स्कीम का लाभ कौन ले सकता है और कौन नहीं। ऐसे में किसानों के दिमाग में इस स्कीम को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। इनमें से एक सवाल यह है कि जो किसान दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं, क्या उन्हें पीएम किसान स्कीम का लाभ मिलता है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

भूमि रिकॉर्ड

पीएम किसान स्कीम के तहत उन्हीं किसानों को लाभ दिया जाता है, जिनके नाम पर खेती की जमीन रजिस्टर्ड होती है। क्योंकि आवेदन करते समय खेती की भूमि का रिकॉर्ड लगाना होता है। भूमि रिकॉर्ड के तहत किसानों का जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट हो। पीएम किसान पोर्टल पर किसान का ई-केवाईसी होना जरूरी बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी। आपका बैंक खाता भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से लिंक होना जरूरी है।

End of Feed