Train में सफर के दौरान हुई कोई परेशानी? 'Rail Madad App' से ऐसे दर्ज करें शिकायत

अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपको रेल मदद ऐप के बारे में जानना चाहिए। भारतीय रेलवे के इस ऐप की मदद से आप अपने सफर से जुड़ी शिकायतों को आसानी से दर्ज करवा सकते हैं।

अगर आप भी ट्रेन (Train) से सफर करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की साबित हो सकती है। ट्रेन से सफर करने के दौरान कई बार यात्रियों को अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोच का एसी खराब होना, ट्रेन में देरी, सफाई से जुड़ी समस्या, सुरक्षा से जुड़ी शिकायत या यात्रा के दौरान किसी दूसरी तरह की दिक्कत होने पर सही अधिकारी तक पहुंचना हर दूसरे यात्री को मुश्किल लग सकता है। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी आती है तो आपको भारतीय रेलवे (Indian Railways) के रेल मदद ऐप (Rail Madad App)और पोर्टल के बारे में जानना चाहिए। इस ऐप के जरिए यात्री अपनी शिकायत ऑनलाइन दर्ज करने के साथ-साथ स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

Rail Madad App

Rail Madad App से ऐसे दर्ज करें शिकायत (Photo: iStock)

कैसे काम करता है रेल मदद ऐप

Rail Madad ऐप की मदद से यात्रियों को शिकायत के लिए अलग-अलग विभागों या अधिकारियों की तलाश नहीं करनी पड़ती। यात्री अपनी समस्या की कैटेगरी चुनकर जरूरी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसमें कोच से जुड़ी परेशानी, ट्रेन में देरी, सुरक्षा संबंधी परेशानी, सफाई और दूसरी शिकायतें शामिल हो सकती हैं। इससे शिकायत को संबंधित विभाग तक पहुंचाने की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

End of Feed