EV Yatra Portal: क्या है ईवी यात्रा पोर्टल जिससे ई-वाहन चलाना होगा आसान, जानें कैसे करें डाउनलोड

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 14, 2022, 07:16 PM IST

EV Yatra Portal: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर, बुधवार को एक ईवी यात्रा ऐप और पोर्टल को लॉन्च किया। इस ऐप से ई-वाहनों को चलाने वालों के लिए सुविधाएं आसान हो सकेंगी।

EV Yatra Portal: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है। देश की राजधानी सहित कई प्रमुख शहरों में ई वाहन नजर आने लगे हैं। सरकार भी इस दिशा में प्रयास कर रही है जिसके फलस्वरूप ई वाहनों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस क्षेत्र में क्रांति के लिए ईवी यात्रा ऐप और पोर्टल लॉन्च किया गया है ताकि ई वाहनों से संबंधित सुविधाओं को विस्तार दिया जा सके।

EV Yatra Portal: क्या है ईवी यात्रा पोर्टल जिससे ई-वाहन चलाना होगा आसान, जानें कैसे करें डाउनलोड

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 दिसंबर, बुधवार को एक ईवी यात्रा ऐप और पोर्टल को लॉन्च किया। राजधानी में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह के दौरान इस ऐप और पोर्टल को लॉन्च किया गया। इन दोनों प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग पॉनिंट्स के बारे में पता चल सकेगा। यह ऐप नियर बाय ईवी चार्जर का पता लगाने में मदद करेगा।

End of Feed