पेट्रोल है या शहद, बाइक की टंकी पर टूट पड़ीं मधुमक्खियां, वीडियो वायरल, लेकिन सच क्या है?

​​वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल, विशेष रूप से E85 ईंधन, की वजह से मधुमक्खियां वाहन की टंकी की ओर आकर्षित हो रही हैं, लेकिन यह वैज्ञानिक रूप से संभव है?

जब से सरकार ने एथेनॉल वाले पेट्रोल को लॉन्च किया है तब से ही हर दिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग के तरह बवाल हो रहे हैं। अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के अलावा व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल की टंकी के आसपास बड़ी संख्या में मधुमक्खियां मंडराती दिखाई दे रही हैं।

ethanol blended petrol and honeybees

पेट्रोल है या शहद, बाइक की टंकी पर टूट पड़ीं मधुमक्खियां, वीडियो वायरल, लेकिन सच क्या है?

वीडियो में क्या है?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पेट्रोल भरते समय मोटरसाइकिल की खुली फ्यूल टैंक के आसपास दर्जनों मधुमक्खियां मौजूद हैं। पहली नजर में यह असामान्य जरूर लगता है, लेकिन केवल इस आधार पर यह निष्कर्ष निकालना संभव नहीं है कि मधुमक्खियों के आकर्षण का कारण एथेनॉल मिश्रित ईंधन ही था। वीडियो में न तो ईंधन की रासायनिक जांच दिखाई गई है और न ही यह बताया गया है कि यह घटना किस परिस्थिति में हुई।

End of Feed