EPFO ने चेताया: फ्री सर्विस के लिए मोटी रकम वसूल रहे एजेंटों से सावधान!

EPFO: EPFO ने बताया कि उसके पास एक मजबूत शिकायत निवारण सिस्टम है, जिसमें शिकायतें CPGRAMS या EPFiGMS पोर्टल पर दर्ज की जाती हैं और समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाता है। EPFO ने सभी सदस्यों, नियोक्ताओं और पेंशनभोगियों को सलाह दी कि वे EPFO पोर्टल और UMANG ऐप के माध्यम से उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं का उपयोग करें।

EPFO: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने सदस्यों को चेतावनी दी कि वे उन एजेंटों से सावधान रहें जो EPFO की फ्री सर्विस के लिए भारी शुल्क वसूल रहे हैं। EPFO ने कहा कि कई साइबर कैफे ऑपरेटर और फिनटेक कंपनियां सदस्यों से उन सर्विस के लिए पैसे ले रही हैं जो आधिकारिक रूप से फ्री हैं।

End of Feed