कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने नौकरी करने वाले लोगों के लिए काम बहुत आसान कर दिया है। अब आप अपने मोबाइल में UMANG ऐप डाउनलोड करके अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) खुद बना सकते हैं। इसे चालू भी कर सकते हैं। इसके लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। Ministry of Labour & Employment ने इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया X (Twitter) पर लिखा कि अब UMANG ऐप के जरिए आप अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) अलॉट, एक्टिवेट और ऑथेंटिकेट कर सकते हैं। एक बार UAN मिलने के बाद EPFO की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है। आप अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं और अपनी पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
EPFO का डिजिटल धमाका: बिना भाग-दौड़ अब फेस स्कैन से घर बैठे चालू करें UAN (तस्वीर-AI)
UMANG ऐप से मिलने वाले 5 बड़े फायदे
अगर आपका UAN चालू हो जाता है, तो आप अपने मोबाइल से ही कई काम कर सकते हैं:-
- आप अपने PF खाते का पैसा देख सकते हैं।
- अपने खाते की पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं।
- अपने क्लेम का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- अपने KYC की जानकारी बदल सकते हैं।
- बिना किसी परेशानी के EPFO की सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
काम शुरू करने से पहले क्या-क्या चाहिए?
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास 3 चीजें होनी चाहिए:-
- आपका आधार नंबर होना चाहिए।
- आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर पास होना चाहिए।
- आपके फोन में Aadhaar Face RD ऐप डाउनलोड होना चाहिए।
नया UAN कैसे बनाएं और चालू करें?
अगर आपकी पहली नौकरी है और आपके पास UAN नहीं है, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:-
- पहला स्टेप: अपने फोन में UMANG ऐप खोलें। वहां ‘UAN Allotment and Activation’ पर क्लिक करें।
- दूसरा स्टेप: अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें। इसके बाद बॉक्स पर टिक करके 'Send OTP' पर क्लिक करें।
- तीसरा स्टेप: फोन पर आया OTP दर्ज करें। अगर आपका UAN पहले से नहीं बना है, तो स्क्रीन पर चेहरा दिखाने का ऑप्शन आएगा।
- चौथा स्टेप: अपने चेहरे का स्कैन (Face Authentication) करें। चेहरा पहचानते ही आपका नया UAN बन जाएगा। यह नंबर आपको मैसेज के जरिए मिल जाएगा।
पुराना UAN चालू (Activate) कैसे करें?
अगर आपके पास UAN पहले से है लेकिन वह चालू नहीं है, तो यह तरीका अपनाएं:-
- पहला स्टेप: UMANG ऐप खोलें और "UAN Activation" वाले विकल्प को चुनें।
- दूसरा स्टेप: अपना UAN, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- तीसरा स्टेप: 'Send OTP' बटन दबाएं और फोन पर आया कोड ऐप में डालें।
- चौथा स्टेप: अपने चेहरे का स्कैन पूरा करें।
- पांचवां स्टेप: चेहरा सही मिलते ही आपका UAN चालू हो जाएगा। आपको एक पासवर्ड मैसेज में मिल जाएगा।
अगर कोई दिक्कत आए तो क्या करें?
काम करते समय अगर कोई गलती हो जाए तो घबराएं नहीं:-
- अगर गलत नंबर लिखा दिखे, तो दोबारा सही जानकारी भरें।
- अगर OTP न आए, तो 'Resend OTP' का बटन दबाएं।
- अगर चेहरे का स्कैन फेल हो जाए, तो दोबारा कोशिश करें।
- अगर UAN पहले से बना होगा, तो ऐप आपको इसकी जानकारी दे देगा।
पहले से चालू UAN में चेहरा कैसे स्कैन करें?
जिन लोगों का UAN पहले से चालू है, वे भी अपना रिकॉर्ड अपडेट कर सकते हैं:
- UMANG ऐप में "Face Authentication of Already Activated UANs" पर जाएं।
- नियम मानकर अपने चेहरे का स्कैन करें।
- आपकी फोटो और जानकारी अपने आप EPFO के रिकॉर्ड में दर्ज हो जाएगी।
क्या है UMANG ऐप?
UMANG एक सरकारी ऐप है। इसका पूरा नाम Unified Mobile Application for New-age Governance है। इसे भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बनाया है। इस एक ऐप से देश के नागरिक सरकार की कई सुविधाओं का लाभ अपने फोन पर ही उठा सकते हैं।
