EPFO दे रहा है नकद इनाम जीतने का मौका, कब तक कर सकते हैं अप्लाई, प्रतियोगिता में कैसे लें भाग?

EPFO Tagline Competition: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक ऑनलाइन टैगलाइन प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें आपकी क्रिएटिविटी से बनी टैगलाइन नकद इनाम जीत सकती है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य और महत्व जानिए। साथ ही जानिए कैसे और कब तक कर सकते हैं अप्लाई।

EPFO Tagline Competition: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने एक खास ऑनलाइन टैगलाइन प्रतियोगिता की घोषणा की है, जिसमें देशभर के प्रतिभागी अपनी क्रिएटिविटी का प्रदर्शन कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता का मकसद लोगों की सोच और अंदाज को एक संक्षिप्त, असरदार टैगलाइन में बदलना है, जो सीधे दिल और दिमाग में उतर जाए। यह टैगलाइन EPFO की पहचान बनेगी और लाखों लोगों तक अपनी बात पहुंचाएगी। इसलिए यह मौका केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अपनी क्रिएटिविटी को एक बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है।

EPFO, tagline competition, creativity contest, cash prize, online submission, 2025 contest, employee provident fund

EPFO दे रहा है टैगलाइन के जरिए चमकने का मौका! (तस्वीर-istock)

प्रतियोगिता कब और कैसे भाग लें

यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। प्रतिभागियों को अपनी क्रिएटिव टैगलाइन तैयार कर इसे ऑनलाइन सबमिट करना होगा। EPFO ने इस प्रतियोगिता के लिए एक विशेष क्यूआर कोड जारी किया है, जिसे स्कैन करके प्रतिभागी प्रतियोगिता की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वहीं से अपनी एंट्री भी दर्ज कर सकते हैं। क्रिएटिविटी दिखाइए, टैगलाइन बनाइए, ₹21,000 तक नगद पुरस्कार पाइए। 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई।

End of Feed