EPFO का बड़ा तोहफा, 1 अप्रैल से UPI से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा

EPFO News: नए नियमों के तहत सदस्य अपने पात्र EPF बैलेंस की लगभग पूरी राशि निकाल सकेंगे, जिसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का फंड शामिल होगा, हालांकि खाते में न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि बनाए रखना अनिवार्य होगा। इससे सदस्यों को 8.25 प्रतिशत की मौजूदा वार्षिक ब्याज दर और रिटायरमेंट के लिए लंबी अवधि के कंपाउंडिंग लाभ मिलते रहेंगे।

EPFO News: यदि आप भी एक नौकरीपेशा आदमी हैं और कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से जुड़े हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी खबर है। ईपीएफओ ने देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत दी है। वैसे तो इसे लेकर लंबे समय से खबरें चल रही थीं कि जल्द ही एटीएम या यूपीआई से PF के पैसों की निकासी हो सकेगी, लेकिन अब EPFO ने इसे कंफर्म कर दिया है। EPFO ने PF निकासी में बड़ा बदलाव करते हुए कहा है कि अब यूपीएआई से PF का पैसा निकाला जा सकेगा। नए नियम के मुताबिक 1 अप्रैल 2026 से यूपीआई के जरिए PF का पैसा निकाला जा सकेगा।

​Epfo Members Can Withdraw Fund Money Via UPI By April​

Epfo Members Can Withdraw Fund Money Via UPI By April/photo-Canva

PF निकासी नियमों में बड़ा बदलाव

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज ने आंशिक निकासी से जुड़े 13 अलग-अलग प्रावधानों को समाप्त कर एकीकृत ढांचा मंजूर किया है। नई व्यवस्था में निकासी को तीन श्रेणियों में बांटा गया है जिनमें आवश्यक जरूरतें, आवास संबंधी आवश्यकताएं और विशेष परिस्थितियां शामिल हैं।

End of Feed