EPFO की बड़ी चेतावनी! कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये गलती? एक OTP और मेहनत की पूरी कमाई हो जाएगी गायब

EPFO ने अपने करोड़ों अंशधारकों को आगाह किया है कि वे अपना UAN, पासवर्ड, OTP या बैंक डिटेल्स किसी के भी साथ साझा न करें।

EPFO Fraud Alert: आज के डिजिटल दौर में साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। ईपीएफओ की ओर से ऑफिशियल एक्स हैंडल से जारी एक पोस्ट में कहा गया है कि ईपीएफओ मेंबर्स किसी भी दूसरे व्यक्ति को अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल जानकारी शेयर न करें।

EPFO

EPFO ने मेंबर्स को दी चेतावनी (Photo: iStock)

UAN नंबर, पासवर्ड, PAN न करें साझा

EPFO के अनुसार, ईपीएफओ मेंबर्स को कभी भी अपना UAN, पासवर्ड, PAN, आधार, बैंक खाते की जानकारी या OTP किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। ये सभी जानकारियां बेहद संवेदनशील होती हैं और इनके गलत हाथों में जाने से आपके खाते से पैसे निकल सकते हैं या आपकी पहचान का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

ठग के झांसे में न आएं

कई बार ठग खुद को बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को फोन, मैसेज या ईमेल के जरिए फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ईपीएफओ की ओर से यह भी साफ किया गया है कि EPFO या उसका कोई भी कर्मचारी कभी भी कॉल, मैसेज, ईमेल, वॉट्सऐप (WhatsApp) या सोशल मीडिया के माध्यम से आपकी निजी जानकारी नहीं मांगता। अगर कोई ऐसा करता है, तो समझ लें कि वह फर्जी है और आपको ठगने की कोशिश कर रहा है। ऐसे मामलों में तुरंत सतर्क हो जाएं और किसी भी लिंक पर क्लिक करने या जानकारी साझा करने से बचें।

End of Feed