EPF Details Update: अगर आप कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) के ग्राहक हैं और अपने अकाउंट बदलाव करना चाहते हैं, तो आप फिजिकल फॉर्म भरे बिना ऑनलाइन इस काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। इससे पहले, कर्मचारी भविष्य निधि के ग्राहकों को नियोक्ता से साइन करवाकर संयुक्त घोषणा पत्र जमा करना होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। वे इसे भरकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। ईपीएफओ ने सब्सक्राइबर्स को ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए एसओपी जारी की है।
(Image Source: iStock)
कर सकते हैं ये 11 बदलाव
ईपीएफ सब्सक्राइबर ऑनलाइन 11 बदलाव कर सकते हैं। ये हैं सदस्य का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, पिता या माता का नाम, रिलेशनशिप, मैरिटल स्टेटस, जुड़ने की तिथि, नौकरी छोड़ने का कारण, नौकरी छोड़ने की तिथि, राष्ट्रीयता और आधार।कैसे डिटेल्स करें अपडेट
- सबसे पहले आपको epfindia.gov.in पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपको ‘सर्विस’ के तहक ‘फॉर एम्प्लॉई’ पर जाना होगा। अब ‘ मेंबर यूएएन/ऑनलाइन सर्विस’ पर क्लिक करें।
- एक नई स्क्रीन खुलेगी, जहां आपको ‘यूएएन’, ‘पासवर्ड’ और ‘कैप्चा’ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- अब आपका ईपीएफ खाता पेज खुल जाएगा। ऊपरी बाएं पैनल पर ‘मैनेज’ टैब पर जाएँ और ‘संयुक्त घोषणा’ पर क्लिक करें।
- 'मेंबर आईडी' चुनें जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं।
- यहां आपको अटैच करने के लिए 'दस्तावेजों की सूची' चुननी होगी और बदलाव करने के लिए उसे जमा करना होगा।
- अनुरोध स्वीकार होने के बाद, इसे नियोक्ता को भेज दिया जाएगा।
- नियोक्ता को अनुरोध प्राप्त होने के बाद इसे स्वीकृत करना होगा।
नियोक्ताओं को इन स्टेप्स को फॉलो करना चाहिए
- नियोक्ता को नियोक्ता आईडी दर्ज करनी होगी।
- मेंबर टैब पर जाएं
- ‘ज्वाइंट डिक्लेरेशन’ चेंज रिक्वेस्ट का विकल्प चुनें।
- वे अपने रिकॉर्ड की जांच कर सकते हैं और फिर अनुरोध को स्वीकार या अस्वीकार कर सकते हैं।
- नियोक्ता द्वारा अनुरोध को मंजूरी दिए जाने के बाद, इसे EPFO को भेज दिया जाएगा।
