Top Annuity Plan For Future: फ्यूचर को लेकर अधिकतर लोगों को फिक्र रहती है। लोग फ्यूचर में कमाई और आने वाले खर्चों को लेकर फिक्रमंद रहते हैं। मगर फ्यूचर को सिक्योर करने का एक तरीका है एन्युटी प्लान, जिसमें आपको जीवन भर हर महीने पेंशन मिलती रहेगी। इन प्लान में आपको एक साथ आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर रहेगा।
10 लाख लगाकर जीवन भर पेंशन पाएं
मैक्स लाइफ गारंटीड पेंशन प्लान
यदि आप इस प्लान में 10 लाख रु का निवेश एक साथ करते हैं तो आपको जीवन भर 7549 रु की पेंशन मिलेगी। आपको इसमें 10 साल से लेकर जीवन भर तक के लिए पेंशन मिल सकती है। मगर ध्यान रहे कि जितना अधिक समय आप पेंशन के लिए चुनेंगे, उतनी कम मासिक पेंशन आपको दी जाएगी। बाकी यदि प्लान खरीदने वाले की मृत्यु जल्दी हो जाती है तो उसके परिवार को पेंशन दी जाएगी।
बजाज अलायंज गारंटीड पेंशन
बजाज आलियांज गारंटीड पेंशन में 6,126 रुपये प्रति माह की पेंशन कम से कम 20 साल के लिए मिलेगी। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में महंगाई बढ़ने के साथ आपकी पेंशन हर साल 3-5% बढ़ाई जाएगी।
एचडीएफसी लाइफ न्यू इमीडिएट एन्युटी प्लान
इस प्लान में जीवन भर 4,910 रुपये प्रति माह की पेंशन की मिलेगी, जबकि उसमें हर साल 5% वृद्धि भी होगी। पॉलिसीधारक की मृत्यु के बाद जीवनसाथी को जीवन भर पेंशन मिलती है। मगर शुरुआत में इसकी पेंशन राशि कम है।
मैक्स लाइफ स्मार्ट गारंटीड पेंशन प्लान
ये प्लान खरीदार और उसके जीवनसाथी (आयु 55 वर्ष मानते हुए) को जीवन भर 6,439 रुपये प्रति माह पेंशन देगा। इतना ही नहीं प्लान लेने वाले को जीवन भर पेंशन मिलती है और उसकी मृत्यु के बाद, नॉमिनी को निवेश की गई राशि वापस मिल जाएगी।
ध्यान रहे कि यहां जिन प्लान की जानकारी दी गई है, उन सभी के प्रीमियम 60 वर्ष की आयु वाले पुरुष खरीदारों के लिए हैं।
