क्या होते हैं ELSS म्यूचुअल फंड्स, इन्वेस्ट करने पर मिलते हैं ये फायदे

पैसे बचाने के साथ-साथ पैसों को सही जगह इन्वेस्ट करना भी बेहद जरूरी होता है। आमतौर पर हम पैसों को इन्वेस्ट करने के लिए विभिन्न ऑप्शंस की तलाश करते हैं और एक ऐसा ऑप्शन चुनते हैं जो हमारे रिस्क लेने की क्षमता और हमारे वित्तीय लक्ष्यों के हिसाब से ठीक हो। आपने ELSS म्यूचुअल फंड्स के बारे में सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं ये काम कैसे करते हैं और इनमें इन्वेस्ट करने के क्या फायदे होते हैं?

ELSS Mutual Funds: पैसों को बचाने के साथ-साथ उन्हें सही जगह पर इन्वेस्ट करना भी जरूरी होता है ताकि हम अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकें। जब भी बात पैसों को इन्वेस्ट करने की आती है तो अक्सर हम एक ऐसा ऑप्शन खोजते हैं जो हमारे रिस्क लेने की क्षमता के हिसाब से ठीक हो और साथ ही हमें बाकी ऑप्शंस के मुकाबले अच्छे रिटर्न्स भी प्रदान कर सके। पिछले कुछ समय के दौरान भारत में म्यूचुअल फंड्स को काफी पसंद किया जाने लगा है और लोग म्यूचुअल फंड्स में जमकर इन्वेस्ट भी कर रहे हैं। जब बात म्यूचुअल फंड्स में इन्वेस्टमेंट की आती है तो आपने ELSS म्यूचुअल फंड्स के बारे में भी सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ELSS म्यूचुअल फंड्स काम कैसे करते हैं और इनमें इन्वेस्ट करने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

ELSS Mutual Funds

क्या होते हैं ELSS म्यूचुअल फंड्स, इन्वेस्ट करने पर मिलते हैं ये फायदे

क्या होते हैं ELSS फंड्स?

ELSS म्यूचुअल फंड्स का मतलब इक्विटी लिंक्ड सेविंग्स स्कीम होता है। अगर आप टैक्स बचाने के लिए इन्वेस्टमेंट के ऐसे विकल्प की तलाश कर रहे हैं जो आपको बेहतर रिटर्न्स भी प्रदान कर सके तो यह फंड्स आपके ली एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकते हैं। ELSS म्यूचुअल फंड्स में इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C तहत आपको टैक्स बेनिफिट मिलते हैं। लॉन्ग टर्म में अच्छे रिटर्न्स वाले ऑप्शन की तलाश कर रहे हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है।

End of Feed